Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाढ़ के बाद त्रिवेणीघाट परिसर में मलबा भरा
  • देहरादून

बाढ़ के बाद त्रिवेणीघाट परिसर में मलबा भरा

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

सफाई में जुटे श्री गंगा सभा के सेवादार

ऋषिकेश। बाढ़ के बाद त्रिवेणीघाट परिसर पर काफी मलबा जमा हो गया है। पार्किंग से लेकर शिव पार्वती मूर्ति तक समूचा घाट मलबे से भर गया है। आवाजाही में परेशानी होने पर श्री गंगा सभा के सेवादार सफाई करने में जुटे हैं। मलबे को हटाने में दो दिन लगेंगे। पर्वतीय क्षेत्र में पिछले चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से ऋषिकेश में गंगा शनिवार से रौद्र रूप में रही। रविवार सुबह 9 बजे के बाद जलस्तर कम होना शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक पार्किंग से लेकर घाट परिसर से बाढ़ का पानी हट गया। लेकिन, मलबे की चादर बिछ गई। समूचे घाट पर मलबा होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। फिसलने का खतरा भी बना है। लिहाजा श्री गंगा सभा के सेवादार मलबे को साफ करने में लग गए। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि त्रिवेणीघाट का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया है। बाढ़ के साथ आए मलबे को हटाने में दो दिन का समय लगेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद पड़े गोदाम पर छापेमारी कर 50 लाख की शराब पकड़ी
Next: तीसरे दिन भी ठप रहा चीला पावर हाउस में बिजली उत्पादन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.