Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बलुवाकोट में हुए निर्माण कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग होने से आक्रोश
  • पिथौरागढ़

बलुवाकोट में हुए निर्माण कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग होने से आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


पिथौरागढ़(आरएनएस)।  बलुवाकोट में मनेरगा, अमृत सरोवर, हेलीपैड सहित अन्य निर्माण कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की जांच को ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गैरागांव गोधरी में लगभग 28 लाख की लागत से बनाया गया अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। बलुवाकोट हेलीपैड में भी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। सरकारी कर्मचारी को भी पंचायत के कार्यों में मजदूर दिखाया गया है। उन्होंने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी की मांग उठाई। सोमवार को बलुवाकोट के ग्रामीण निर्माण कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। जन जागृति मंच के हरीश राम आर्या ने कहा कि सरकारी सेवा में तैनात कर्मचारी को पंचायत कार्यों में मजदूर दिखाया गया है। मनरेगा से लगभग 28 लाख की लागत से बनाए गए गैरागांव गोधरी अमृत सरोवर के हाल अधिकारियों को देखने चाहिए। बलुवाकोट में हेलीपैड निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में इसको लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई थी जिसने सही ढंग से जांच नहीं की। सही ढंग से जांच की जाती तो बिल बाउचर, मस्टरौल में लाखों की अनियमितता सामने आती। जागृति मंच के महासचिव हरीश जोशी, पंकज सिंह मेहरा, पुष्कर सिंह बिष्ट, दीपक सिंह ने डीएम से कार्रवाई की मांग उठाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिवालिकनगर में डेढ़ करोड़ से होगा पार्क का सौंदर्यीकरण
Next: 18 दिन बाद पकड़ में आया नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.