Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 18 दिन बाद पकड़ में आया नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी
  • चम्पावत

18 दिन बाद पकड़ में आया नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


चम्पावत(आरएनएस)। नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी 20 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी ने बीते 20 नवंबर को नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट की थी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। मीडिया पुलिस ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी 47 वर्षीय नवीन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नवीन सिंह पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। वह पीड़िता के परिजनों को फोन पर धमका भी रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता के परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर दो दिन पूर्व उन्होंने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस और एसओजी ने नवीन सिंह को सूखीढांग से हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में कोतवाल पीएस नेगी, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई ललित पांडेय, राधिका भंडारी, एएसआई नरेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र डंगवाल, उमेश राज और विनोद जोशी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलुवाकोट में हुए निर्माण कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग होने से आक्रोश
Next: बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं हाईवे पर दौड़ रहे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.