Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बालिग होने से पहले बच्चों को न दें वाहन की चाबी
  • हरिद्वार

बालिग होने से पहले बच्चों को न दें वाहन की चाबी

RNS INDIA NEWS 28/01/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लक्सर स्थित स्कॉर्स होम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के साथ ही शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को बालिग होने से पहले वाहन चलाने से मना करें। स्कूल के संस्थापक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने गोष्ठी की शुरूआत करते हुए कहा कि सड़क पर चलते हुए यातायात के नियमों का पालन करना जरुरी है। हमारे साथ ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी इस पर निर्भर करती हे। परिवहन कर अधिकारी रविंद्र सैनी ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा अप्राकृतिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। इनमें बहुत कत दुर्घटनाएं वाहन में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण होती हैं। बाकी की तीन चौथाई से ज्यादा दुर्घटना वाहन चालक की लापरवाही की वजह से होती हैं। इनमें चालक के साथ ही वाहन में सवार दूसरे लोगों की जिंदगी भी चली जाती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के बालिग होने के बाद पहले उसका ड्राईविंग लायसेंस बनवाएं, उसे हेलमेट खरीदवाएं, और फिर चलाने के लिए उसके हाथ में वाहन दें। उन्होंने बच्चों को सड़क पर पैदल चलने, सड़क क्रॉस करने या मोड़ पर घूमने के नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ आरक्षी अर्जुन सिंह, पीआरडी सत्यपाल सिंह भी मारजूद थे। प्रधानाचार्य गौाव भटनागर, शिक्षक हितेष त्यागी, अंकुश सैनी, कर्मवीर सिंह, शिवानी शर्मा, आकांक्षा धीमान, आंचल धीमान, अनुश्री त्यागी, प्रियंका सिंह, भावना गुप्ता, विशाखा, सीमा गुप्ता, कोमल, अमृत, रूपल, शबनम, रचना, मोनिका चौधरी ने भी गोष्ठी के आयोजन में सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, पांडवाज ने परफॉर्मेंस में मचाया धमाल
Next: नारसन में बस स्टॉपेज बनाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.