Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बकरीद को लेकर प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर
  • ऊधम सिंह नगर

बकरीद को लेकर प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ईद-उल-अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोतवाली में अमन-चैन कमेटी की बैठक हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी। सड़क पर नमाज अदा नहीं होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मंगलवार को कोतवाली परिसर में सीओ बीएस धौनी और कोतवाल सुंदरम शर्मा की मौजूदगी में अमन-चैन कमेटी की बैठक संपन्न हुई। कहा कि किसी भी नए स्थान पर कुर्बानी देने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुरानी और निर्धारित जगहों पर ही कुर्बानी दी जा सकेगी।
जिसके लिए प्रशासन से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। मस्जिदों के अलावा सिर्फ ईदगाह की भूमि पर ही नमाज अदा की जाएगी। त्योहार के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की विशेष टीम पैनी नजर रख रही है। हुड़दंगियों और माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई होगी। ईओ प्रतिभा कोहली ने आश्वस्त किया कि नगर पालिका नमाज और कुर्बानी स्थलों पर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था करेगा, लेकिन कुर्बानी के बाद के कचरे को साफ करने की मुख्य जिम्मेदारी संबंधित कमेटी की खुद की होगी। यहां एसआई जावेद मालिक, गोष्ठी में एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला, शमशुलहक मालिक, लक्खा सिंह, जिलानी अंसारी, रोशन लाल अग्रवाल, विजय सलूजा, सैय्यद मुन्ने मियां, शाकिर अली, सलीम रिज़वी, ताहिर मालिक, फरहान मालिक , सरदार हसन, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकीम रजा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में विभिन्न स्थानों पर लगी जंगल की आग पर फायर सर्विस ने की त्वरित कार्रवाई
Next: अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 115 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.