Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़
  • देहरादून

बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 13/04/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। तीर्थनगरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही दान भी दिया। उसके बाद गरीबों को दान कर पुण्य कमाया।बैसाखी के पर्व पर स्नान करने वाले एक दिन पहले ही ऋषिकेश पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। इसके कारण तमाम धर्मशालाएं होटल और आश्रम यात्रियों से खचाखच भरे रहे। शनिवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला के घाटों पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। उन्होंने गंगा किनारे पूजा-पाठ और हवन आदि किए जाने के बाद गरीबों में वस्त्र और अन्न के साथ नगद दक्षिणा का वितरण भी किया। श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते नगर में यातायात पूरी तरह चरमरा गया। जिसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, नगर के मुख्य गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और सिंह सभा में जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही बैसाखी पर्व खुशहाली से मनाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी का प्रणाम घर घर पहुंचाएंगे भाजपा के 33 हजार पदाधिकारी
Next: ‘मोदीजी नहीं समझेंगे, आप जरूर समझेंगे’ :  प्रियंका गांधी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.