Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने सरकारी योजनाओं का उठाया लाभ
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने सरकारी योजनाओं का उठाया लाभ

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं का समाधान एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड धौलादेवी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेंठी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी एवं समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा आराधना त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों तक उनका सीधा लाभ पहुंचाने का माध्यम है। शिविर में शामिल विभाग समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों ने स्टॉल लगाए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उपस्थित आमजन को नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन योजनाओं, प्रमाण पत्र जारी करने, स्वरोजगार योजनाओं, कृषि एवं उद्यान संबंधी जानकारियां और अन्य योजनाओं के आवेदन लिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी भनोली नंदन सिंह नगन्याल, समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में सांस लेने लायक नहीं हवा, वायु प्रदूषण का स्तर अति गंभीर श्रेणी में दर्ज
Next: आबकारी अधिनियम में वारंटी रामनगर से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.