Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • डंफर की चपेट में आकर आरपीएफ के दो जवानों की दर्दनाक मौत
  • उत्तर प्रदेश

डंफर की चपेट में आकर आरपीएफ के दो जवानों की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

ऽ 101 सी रेलवे गेट ग्राम नारा के नजदीक रेलवे सामान की सुरक्षा में ड्यूटी पर लगे थे जवान

गोसाईगंज-अयोध्या(आरएनएस)।  थाना महाराजगंज इलाके के पुलिस चैकी पूराबाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास बने रेलवे गेट नंबर 101 सी के पास मिट्टी गिराने वाले डंपर के नीचे दबकर दो आरपीएफ के जवानों की दर्दनाक मौत हो गई।रेलवे के गेट नंबर 101 सी पर कार्यरत जगदयाल ने बताया कि 10 दिसंबर को भोर में लगभग 4 बजे मिट्टी गिराने वाला डंफर आया और आगे डंफर मुडने की जगह ना होने के कारण डम्फर पीछे की तरफ  चल रहा था। अंधेरा होने के कारण दोनों जवान रेलवे ट्रैक के किनारे डंफर  के पिछले हिस्से में दब गये और बुरी तरह से घायल हो गये।

मामले की सूचना मिलते ही एसएचओ महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय, चैकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ के 2 जवानों के मौत की सूचना मिलते ही  आरपीएफ के सीओ और इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय मौके पहुंच गए और रात में ही गंभीर रूप से घायल जवानों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए जहां चिकित्सकों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया।आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय ने बताया कि मृतकों में हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ प्रजापति 44 वर्ष पुत्र मोहित प्रजापति ग्राम मडोही पोस्ट मदिया पार थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ तथा रायसाहब यादव 45 वर्ष पुत्र राम शिरोमणि यादव ग्राम गाजीपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर के निवासी थे।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है और सामानों की सुरक्षा के लिए दोनों जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया था। रात में गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान अंधेरा होने के कारण डंफर की चपेट में आ गए और दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के घर वालों को सूचित कर दिया गया है। सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन बिल्हर घाट पर रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। सामानो की सुरक्षा में जवानों की तैनाती की गई थी। जहां ग्राम नारा के पास बनी रेलवे फटकी नंबर 101 सी के पास  डंपर के नीचे दब जाने से दो आरपीएफ जवानों की मौत हो गई है। विभाग द्वारा तहरीर मिल गई है।

शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर और डंफर पुलिस के कब्जे में है।थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया की डंपर नंबर एच आर 69 डी 6859 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते रेलवे गेट 101सी पर तैनात कर्मचारी द्वारा विभाग को सूचना दी जाती तो मृतकों को बचाया जा सकता था। समाचार लिखे जाने तक एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब बाहुबली-माफिया को नहीं दिया जाएगा टिकट, मुख्तार की जगह भीम राजभर लडेंगे चुनाव
Next: चारधाम यात्रा खोलने को लेकर 16 सितंबर को होगी सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.