Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बहरीन से गोल्ड मेडल लेकर अपने गांव पहुंचीं भूमिका सेन, बधाई देने वालों का लगा तांता
  • हरिद्वार

बहरीन से गोल्ड मेडल लेकर अपने गांव पहुंचीं भूमिका सेन, बधाई देने वालों का लगा तांता

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बालिका कबड्डी टीम में शामिल भूमिका सेन अपने घर पहुंचीं।भूमिका के घर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनता ने जोरदार स्वागत किया।वहीं, भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और परिजनों के साथ कड़ी मेहनत को दी।
बता दें कि भूमिका सेन हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के निरंजनपुर गांव की रहने वाली हैं।उनके पिता सुरेंद्र कुमार किसान हैं।परिवार में माता बबीता देवी और दो छोटे भाई-बहन हैं।अभी भूमिका लंढौरा के निजी कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। भूमिका ने हाईस्कूल की शिक्षा भिक्कमपुर के मदर मैरी स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई गुरुकुल नारसन के निजी कॉलेज से की है।जिसने अब भारतीय बालिका कबड्डी टीम में शामिल होकर देश के लिए गोल्ड मेडल दिलाया है। वहीं, बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बालिका कबड्डी टीम में शामिल भूमिका सेन की सफलता पर उनके परिजन और ग्रामीण गदगद हैं।
भूमिका ने बताया कि सफलता के लिए उन्हांने कड़ी मेहनत की।वो रोजाना 8 किमी साइकिल से प्रैक्टिस और पढ़ाई के लिए भिक्कमपुर जाती थीं।वर्तमान में कोच सुमित मुखिया के निर्देशन में वो गांव में ही कबड्डी की प्रैक्टिस करती हैं। भूमिका सेन ने बताया कि शुरूआत में परिजन ने उन्हें खेलने से रोका, लेकिन बाद में सफलता मिलने पर परिजनों ने उन्हें हर संभव सहयोग दिया।वो अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिजनों व अपने कोच को देती हैं। अब भूमिका का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना है।जिसके लिए वो अभी से ही खुद को तराश रही हैं।साथ ही जमकर पसीना बहा रही हैं।भूमिका ने देश को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
वहीं, छात्रा की सफलता पर उनके स्वजन और ग्रामीण भी गदगद हैं।देर रात तक भूमिका के घर पर बधाई देने वालों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।परिजनों ने भी परिवार की बेटी की सफलता पर खुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, घटना के समय घर में थी बेटी; पुलिस मान रही आत्महत्या
Next: गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी जमीन फर्जीवाड़े से बेचने में पांच पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.