Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी जमीन फर्जीवाड़े से बेचने में पांच पर केस
  • देहरादून

गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी जमीन फर्जीवाड़े से बेचने में पांच पर केस

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजपुर थाना क्षेत्र के धनौला में कथित भू-माफियाओं ने गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी प्रतिबंधित और सरकारी जमीन फर्जीवाड़े से बेच दी। मामले में केस दर्ज करने की एसआईटी की संस्तुति रिपोर्ट पुलिस में दबा दी गई। अब कोर्ट के आदेश पर राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया। कोर्ट में पुलिस और राजस्व विभाग की एसआईटी पर सवाल उठाए गए। शाकुल उनियाल निवासी गुजराड़ा मानसिंह ने न्यायालय में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि प्रशांत डोभाल, राजीव तलवार, मनोरमा डोभाल, नीरू तलवार और भरत सिंह नेगी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर सहस्रधारा रोड स्थित धनौला में प्रतिबंधित गोल्डन फारेस्ट और उसकी सहयोगी कंपनी की जमीन, राज्य सरकार और नदी की जमीनों को फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को अवैध रूप से बेचकर ठगा। उन्होंने मामले में लिखित शिकायत पहले एक फरवरी 2021 को एसआईटी भूमि, आयुक्त गढ़वाल कार्यालय और डीएम देहरादून को दी थी। इसके बाद एसडीएम सदर को 15 दिसंबर 2022 को शिकायत दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में कहा कि सुनील कुमार गुप्ता की शिकायत पर एसआईटी ने जांच में फर्जीवाड़े को सही पाया था। 12 अप्रैल 2024 को महानिरीक्षक निबंधन संदीप श्रीवास्तव को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संदीप श्रीवास्तव ने जानबूझकर मामले को लगभग तीन माह तक दबाए रखा। दो जुलाई 2024 को उन्होंने एसएसपी देहरादून को केस दर्ज करने की रिपोर्ट भेजी। यह रिपोर्ट पुलिस में दबा दी गई। आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने पुलिस का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित शाकुल उनियाल और एक अन्य के खिलाफ पिछले साल राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। कोर्ट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजपुर थाना पुलिस को मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। राजपुर थाने के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहरीन से गोल्ड मेडल लेकर अपने गांव पहुंचीं भूमिका सेन, बधाई देने वालों का लगा तांता
Next: प्रधानाचार्य भर्ती समर्थक शिक्षक संघ पर हुए हमलावर

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.