Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बहन की मौत से व्यथित भाई ने गंगा में छलांग लगाकर जान दी  
  • हरिद्वार

बहन की मौत से व्यथित भाई ने गंगा में छलांग लगाकर जान दी  

RNS INDIA NEWS 14/11/2021
default featured image

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में मौत को गले लगाने वाली विवाहिता की अर्थी भी नहीं उठी थी कि, बहन की मौत से व्यथित भाई ने भी गंगा में छलांग लगाकर जान दे दी। भाई-बहन की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को दोनों के शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई एक साथ होती रही।
शुक्रवार को हिलबाईपास मार्ग खड़खड़ी में रह रही विवाहिता श्रुति गुप्ता ने फांसी के फंदे से लटकरकर जान दे दी थी। उसका शव घर में ही दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया था। शनिवार को परिवार में उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया जब श्रुति के भाई मोनू उर्फ चरसी 35 वर्ष ने गंगा में कूद मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव हरकी पैड़ी से सटे कांगड़ा घाट पर तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को निकालकर परिजन को सूचना दी। परिजन इधर जिला अस्पताल में बेटी के शव के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन भाई के भी आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलते ही उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को बहन की मौत से दुखी भाई पड़ोसियों से जिक्र कर रहा था कि अब उसे राखी कौन बांधेगा…, उसकी बहन ही उसकी दुनिया थी। मोनू के घुमंतू प्रवृति का होने से परिजनों ने उसके घर न आने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने बताया कि दोनों भाई बहन के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों के घर में अकेली मां है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता
Next: रजिस्ट्रार कानूनगो का धरना रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.