Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • Bageshwar । 25 साल बाद भी बागेश्वर जिला अस्पताल का नही है खुद का भवन, इलाज़ के लिए लोगों को पड़ता है भटकना
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar । 25 साल बाद भी बागेश्वर जिला अस्पताल का नही है खुद का भवन, इलाज़ के लिए लोगों को पड़ता है भटकना

30/03/2022
Bageshwar । 25 साल बाद भी बागेश्वर जिला अस्पताल का नही है खुद का भवन, इलाज़ के लिए लोगों को पड़ता है भटकना

बागेश्वर (हि.स.) : जिला बनने के 25 साल बाद भी जिला अस्पताल के भवन का निर्माण नहीं हुआ है। इस अवधि में कांग्रेस, भाजपा की सरकारें और विधायक रहे। यहां तक कि जिले से एक विधायक स्वास्थ्य मंत्री भी रहे, लेकिन कोई भी सरकार और जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल के भवन का निर्माण नहीं करा पाई। जिला अस्पताल सीएचसी के भवन में चल रहा है। चुनावी साल में भी जिला अस्पताल की कोई चर्चा नहीं हो रही है।

15 सितंबर 1997 को अल्मोड़ा से जिले से अलग होकर बागेश्वर जिला अस्तित्व में आया तो जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में संचालित किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही जिला अस्पताल का अपना परिसर बनेगा, लोगों को इलाज कराने के लिए सुविधा मिलेगी, लेकिन साल दर साल बीतते गए। जिला अस्पताल का भवन नहीं बना। जिला अस्पताल आज भी भीड़भाड़ वाले इलाके में अभावों के बीच सीएचसी के भवन में संचालित हो रहा है।

व्यस्ततम इलाके में जिला अस्पताल संचालित होने से मरीजों के साथ ही अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सीएचसी के भवन में डॉक्टरों के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं हैं। ज्यादातर जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर जाम भी लगता है। जिला गठन के बाद कई सरकारें बदलीं, कई जनप्रतिनिधि चुने गए लेकिन जिला अस्पताल का अपना भवन नहीं बना।

जिला गठन के समय भाजपा के नारायण राम दास विधायक थे। वह अंतरिम सरकार में मंत्री रहे। राज्य गठन के बाद जिले में एक के स्थान पर तीन सीटें हो गई। कपकोट सीट से वर्ष 2002 में भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी विधायक चुने गए।

बागेश्वर से कांग्रेस के राम प्रसाद टम्टा मंत्री चुने गए। वह एनडी सरकार में मंत्री रहे। कांडा सीट से कांग्रेस के उमेद सिंह माजिला विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में कपकोट सीट से भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी विधायक चुने गए। कोश्यारी के वर्ष 2009 में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के शेर सिंह गढ़िया विधायक चुने गए।

कांडा सीट से बलवंत सिंह भौर्याल विधायक चुने गए। वह पहले खंडूरी सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री और फिर निशंक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। बागेश्वर सीट से चंदन राम दास विधायक बने। 2012 में बागेश्वर से भाजपा के चंदन राम दास, कपकोट से कांग्रेस के ललित फर्स्वाण विधायक चुने गए। कांडा सीट समाप्त हो गई।

2017 में बागेश्वर से भाजपा के चंदन राम दास और कपकोट सीट से भाजपा के बलवंत सिंह भौर्याल विधायक चुने गए। यह जनप्रतिनिधि जिले की जनता के स्वास्थ्य देखभाल से सीधे सरोकार रखने वाले जिला अस्पताल का भवन नहीं बनवा पाए। हाल ही मे 13 अक्तूबर को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल का अलग से भवन बनाने की घोषणा की।

खोली में बेस अस्पताल के लिए चयनित भूमि में जिला अस्पताल का भवन बनाने की घोषणा की गई, लेकिन आचार संहिता लगने से पहले इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Bageshwar । 25 साल बाद भी बागेश्वर जिला अस्पताल का नही है खुद का भवन, इलाज़ के लिए लोगों को पड़ता है भटकना
Next: Bageshwar । बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत का असल कारण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.