Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर जिले के अधिकतर गांव बर्फ से लकदक
  • बागेश्वर

बागेश्वर जिले के अधिकतर गांव बर्फ से लकदक

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बर्फबारी से जिले के अधिकतर गांव बर्फबारी से लकदक हैं। कपकोट के अलावा कत्यूर घाटी के ऊंचाई वाले दर्जनों गांव बर्फ से पट गए हैं। सात साल बाद कत्यूर घाटी के गांवों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। कौसानी व ग्वालदम में पर्यटकों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। स्थानीय लोगों व बच्चों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया।
कत्यूर घाटी के ह्वील-कुलवान, सिरकोट, ज्वणास्टेट, लोहागड़ी, दाबू-हड़ाप, पय्या, सलखन्यारी, सिमगड़ी, कंधार, उड़खुली, लमचूला, पांडुस्थल, जखेड़ा, अणा, लोहारचौरा, बद्रीनाथ, सौली, नाकुरी समेत गोपालकोट की पहाड़ियों, कौसानी, बौधाणगड़ी, पिनाथ व ग्वालदम में जमकर हिमपात हुआ। नीचे बसे गांवों में बर्फ तो गिरी पर टिकी नहीं। जिससे घाटी में रहने वाले लोग मायूस नजर आए। गरुड़ बाजार, टीटबाजार, गागरीगोल आदि इलाकों से लोग बर्फबारी का आनंद लेने कौसानी व ग्वालदम पहुंचे और बर्फ में जमकर सेल्फी ली। इससे पूर्व पंद्रह दिसंबर 2014 में कत्यूर घाटी के सभी गांवों में जमकर बर्फबारी हुई थी। सात साल बाद फिर हुई बर्फबारी से लोग प्रफुल्लित नजर आए। बर्फबारी होने से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फ़ीली हवाएं चलने से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। शुक्रवार को ठंड से निचली घाटी के लोग घरों में ही दुबके रहे। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ग्रामीणों ने बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके और जमकर मस्ती की। इसके अलावा कपकोट, दुग-नाकुरी तहसील के गांव में जमकर बर्फ पड़ी। गांवों में प्रचार को जा रहे कार्यकर्ता भी परेशान रहे। इसके अलावा बर्फबारी के चलते रिखाड़ी-बाछम, कपकोट- शाम और रीमा-धरमघर मोटर बंद हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने का काम जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थोक में मीट-मांस मांगे तो पुलिस को दें सूचना
Next: चिमखोली के ग्रामीणों ने वापस लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.