Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • अल्मोड़ा

रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। बाजार क्षेत्र से गायब हुआ ₹1.67 लाख की नकदी से भरा बैग रानीखेत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। बैग समान दिखने वाले दूसरे बैग से अनजाने में बदल जाने के कारण गायब हुआ था।

पुलिस के अनुसार ग्राम तनवानी, भैंसोली, पोस्ट मजखाली निवासी चन्दन सिंह ने बुधवार, 10 जून को कोतवाली रानीखेत में सूचना दी कि वह स्टेट बैंक की मजखाली शाखा में ₹1.67 लाख जमा कराने जा रहे थे। बैंक पहुंचने से पहले वह रानीखेत बाजार में खरीदारी के लिए रुके, जहां उनका नकदी से भरा बैग कहीं गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। उप निरीक्षक फिरोज खान और कांस्टेबल कमल गोस्वामी ने बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पुलिस ने बैग को चौकुनी मौना क्षेत्र की एक महिला के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उनके पास भी इसी तरह का बैग था और दोनों बैग अनजाने में बदल गए थे।

पुलिस ने बैग में रखी नकदी और अन्य सामान की जांच कर रुपये गिनवाने के बाद बैग उसके वास्तविक स्वामी चन्दन सिंह को सौंप दिया। खोई हुई धनराशि सुरक्षित वापस मिलने पर चन्दन सिंह और उनके परिजनों ने रानीखेत पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Next: गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.