Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर डायट में होगी प्रदेश स्तरीय अंतर जनपदीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता
  • बागेश्वर

बागेश्वर डायट में होगी प्रदेश स्तरीय अंतर जनपदीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 17/09/2023
rns featured image new

बागेश्वर। जिले की डायट में प्रदेश स्तर की अंतर जनपदीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता होने जा रही है। नवंबर में प्रस्तावित इंटर डायट कल्चरल मीट में सभी जिलों के डीएलएड प्रशिक्षु भाग लेंगे। दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का समागम देखने को मिलेगा। डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोक संगीत, लोक नृत्य, नाटिका, बालगीत, लोक कथाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य को रुचिकर और आसान बनाना है। पूर्व से ही प्रारंभिक शिक्षा में इन विधाओं का महत्व रहा है। इसे बढ़ावा देकर जहां विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी, वहीं उनके चहुंमुखी विकास में भी मदद मिलेगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले की डायट से अधिकतम सात डीएलएड प्रशिक्षु और एक मार्गदर्शक प्रवक्ता प्रतियोगिता में शिकरत करेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागी उत्तराखंडी लोकगीत, नृत्य नाटिका या पारंपरिक लोकनृत्य, बालगीत या बाल कविता और समूह गीत विधा में भागीदारी करेंगे। लोक गीत प्रस्तुति केवल प्रदेश के लोक वाद्य यंत्रों की धुन पर ही की जाएगी। नृत्य नाटिका पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूल स्तर पर स्थानीय संगीत, कला, भाषा, हस्तकौशल को बढ़ावा देने और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार पर विशेष बल दिया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता की संकल्पना की गई है। आने वाले वर्षों में प्रतियोगिता में कई अन्य नवाचार जोड़कर इसे वृहद रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाई गई विश्कर्मा जयंती
Next: मछली पकड़ने की यात्रा पर निकले पर्यटकों का विमान हुआ क्रैश, 14 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.