Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
char dham

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में चल रही केदानाथ-बद्रीनाथ सहित चारधाम दर्शन के लिए 3 जून तक की बुकिंग फुल हो चुकी है और 3 जून से पहले किसी भी धाम में रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही इमरजेंसी में पुलिस द्वारा किए जा रहे सीमित पंजीकरण को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि यात्रा के इच्छुक लोग पर्यटन विभाग के पोर्टल पर आगे की बुकिंग के लिए स्लॉट की जांच कर सकते हैं। राज्य में चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए यात्रियों ने अब अपनी बुकिंग रद्द करानी शुरू कर दी है।

राज्य सरकार का कहना है कि ग्रीन सिग्नल दिखाई देने के बाद ही लोग उस तारीख के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और जो लोग फर्जी रजिस्ट्रेशन के सहारे यात्रा करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे पर्यटन विभाग के पोर्टल और ऐप के जरिए ही चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं। सरकार का कहना है कि इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सकता है। राज्य के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान कुछ तीर्थयात्रियों के फर्जी पंजीकरण के साथ आने की खबरें हैं और सरकार ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

राज्य के पर्यटन सचिव ने कहा कि लोग आमतौर पर मानसून से पहले चारधाम यात्रा की योजना बनाते हैं लेकिन राज्य में चारधाम यात्रा अक्टूबर तक जारी रहती है। उन्होंने कहा कि अभी यात्रा की प्लानिंग करने के बजाय लोग जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीनों के लिए प्लान बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी को देखते हुए पुलिस को सभी यात्रियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख 50 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और यात्रा शुरू होने के 26 दिन बाद अब तक कुल 11 लाख 45 हजार यात्री आ चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि जिन लोगों ने चारधाम के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीजीपी का ट्व‍िटर पर फर्जी एकाउंट बनाने वाला गाजियाबाद का किशोर निकला
Next: पलटन बाजार में व्यापारी और दुकानदारों की मिली भगत से फुटपाथ पर अतिक्रमण

Related Post

Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.