Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, दो अधिकारियों को किया निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, दो अधिकारियों को किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 31/03/2026
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में हालिया कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3, मसूरी) और कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सघन चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक प्रवृत्ति तथा हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इधर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने रोड रेज और हुड़दंग की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, पीक ऑवर में विशेष निगरानी रखने और डे-नाइट के साथ मॉर्निंग पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बार और रेस्टोरेंट के निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराने, सप्ताहांत में हुड़दंग पर रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों पर कार्रवाई करने को कहा।

इसके अलावा होम स्टे की मैपिंग कर निगरानी बढ़ाने और किरायेदारों व पीजी में रहने वालों का सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वन-वे का समय बदला
Next: पत्नी की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.