Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बड़कोट में करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत
  • उत्तरकाशी

बड़कोट में करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  तहसील क्षेत्र में स्थित सुनाल्डी गांव निवासी एक दिव्यांग महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह सुनाल्डी गांव की मीना देवी (48) पत्नी एन सिंह राणा अचानक पानी गरम करते हुए रॉड हीटर के करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद सिंह राणा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतका मीना दिव्यांग थीं। मृतका के पति भी दिव्यांग हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से पहले से ही संघर्ष कर रहे इस परिवार के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी है। करंट लगने की इस घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरपोर्ट पर छूटे सामान के नाम पर ठगी, पांच रुपये के बहाने खाते से उड़े 1.63 लाख
Next: राशिफल 28 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.