Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एयरपोर्ट पर छूटे सामान के नाम पर ठगी, पांच रुपये के बहाने खाते से उड़े 1.63 लाख
  • देहरादून

एयरपोर्ट पर छूटे सामान के नाम पर ठगी, पांच रुपये के बहाने खाते से उड़े 1.63 लाख

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
rns featured image new

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर छूटे सामान को मंगाने के प्रयास में एक दंपती साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने होम डिलीवरी के नाम पर मामूली शुल्क लेकर उनके बैंक खातों से 1.63 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीएमएस रोड स्थित नर्मदा एन्क्लेव निवासी अरविंद कृष्ण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सामान छूट गया था। सामान वापस पाने के लिए उनकी पत्नी ने गूगल से एयरपोर्ट का संपर्क नंबर खोजकर कॉल किया, लेकिन यह नंबर ठगों द्वारा डाला गया फर्जी नंबर निकला।

आरोप है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने सामान की डिलीवरी के नाम पर पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। निर्देश के अनुसार जैसे ही उन्होंने अपने और पति के मोबाइल से पांच-पांच रुपये का भुगतान किया, दोनों के मोबाइल फोन से छेड़छाड़ हो गई और कुछ ही देर में उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1.63 लाख रुपये निकाल लिए गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, रंगदारी की साजिश का भंडाफोड़ 
Next: बड़कोट में करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.