Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बदहाली से गुजर रहा गुलाबराय क्रीड़ा मैदान
  • रुद्रप्रयाग

बदहाली से गुजर रहा गुलाबराय क्रीड़ा मैदान

RNS INDIA NEWS 03/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कभी स्थानीय लोगों ने राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग को गुलाबराय मैदान की भूमि दान में देकर यह नहीं सोचा होगा कि यह मैदान आने वाले समय में बदहाली के दौर से गुजरेगा। यहां तक बच्चों को खेलने की भी यहां खुली आजादी नहीं मिलेगी, किंतु वर्तमान में मुख्यालय का एक मात्र क्रीड़ा मैदान ऐसी ही स्थिति से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों के साथ ही खेल प्रेमियों द्वार बार-बार गुलाबराय मैदान के सौन्दर्यीकरण और इसे मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की लगातार मांग की जाती रही है किंतु शासन-प्रशासन ने इस मांग पर कभी भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है और मैदान अपने अस्तित्व खोता जा रहा है। चारों ओर झांडियां उगी है तो मैदान के बीच में पानी के जगह-जगह तालाब बने हैं। मैदान में अनेक स्थानों पर रोड़ी और कंकरीट खेलते हुए कब शरीर को नुकसान पहुंचा दें और खिलाड़ी कब चोटिल हो जाए कहा नहीं जा सकता है। यही नही नगर में वाहनों के अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए पार्किंग तो विकसित नहीं कि पर, मैदान में वाहनों की पार्किंग तैयार करते हुए बच्चों की खेलने की आजादी भी छीन ली है। खेलते हुए यदि किसी वाहन का सीसा टूट जाए, बच्चों को इस बार का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी गौरव नैथानी, तरुण पंवार, शैलेन्द्र भारती, अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यालय के एक मात्र खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने, इसकी सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय शासन-प्रशासन मैदान के अस्तित्व को मिटाने पर आमदा है। केंद्र और राज्य सरकार के लाख दावे के बाद भी नगरीय कस्बे के प्रमुख मैदान की दुर्दशा बनी है। कहा कि लोगों ने अपनी भूमि इसलिए दान नहीं दी कि इस खेल मैदान को आवारा पशुओं की शरणगाह, अनावश्यक वाहनों की पार्किंग स्थल बना दिया जाए। कहा कि बीते दिनों मैदान में पानी के तालाब बने हैं जिसे देखकर निराश और दुखी हो रहे कुछ स्थानीय युवाओं ने श्रमदान से मैदान में फैले पानी का रिसाव किया। उन्होंने कहा कि नगर की एकमात्र पहचान गुलाबराय मैदान का संरक्षण और इसके मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों से परेशान बुजुर्ग धरने पर बैठे
Next: कोटी कालोनी में बनी दुकानें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से आवंटित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.