Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बच्चों को मिलेगा कोरोना का नया टीका, आज भारत को सौंपी जाएगी कोर्बेवैक्स की पहली खेप
  • राष्ट्रीय

बच्चों को मिलेगा कोरोना का नया टीका, आज भारत को सौंपी जाएगी कोर्बेवैक्स की पहली खेप

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत को अब एक और कोरोना वैक्सीन मिलने वाली है। बायोलॉजिकल ई की कोविड 19 वैक्सीन कोर्बेवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी। अब आज यानि मंगलवार को इसकी पहली खेप मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा। अभी 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है।
बॉयोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए विकसित इस कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है। इनकी खरीदी का आर्डर अगस्त 2021 में दिया गया था। बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बेवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी।

हैदराबाद की कंपनी बॉयोलॉजिकल ई को इन टीकों की खरीदी के लिए सरकार ने पिछले साल 1500 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया था। एक दिन पहले ही भारतीय दवा नियंत्रक ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स टीके के आपात इस्तेमाल की इजाजत दी है। उम्मीद है कि इसे अंतिम मंजूरी भी जल्द दे देगा। कोर्बेवैक्स का मूल्य संभवत: 145 रुपये रहेगा। इसमें कर शामिल नहीं है।
पिछले साल दिसंबर में डीजीसीआई ने वयस्कों के लिए कोर्बेवैक्स के सीमित आपात इस्तेमाल की इजाजत दी थी, लेकिन इस टीके को अभी मौजूदा टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। टीके की खेप मिलने के बाद 12 से 18 साल तक के बच्चों को यह वैक्सीन लगाने का फैसला कर सकती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन भारत की पहली आरबीडी प्रोटीन आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। यह भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन के बाद दूसरी वैक्सीन है, जिसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगाया जाएगा।
कोर्बेवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बेवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 फरवरी
Next: सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.