Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बांध प्रभावित तिवाड़ और मरोड़ा के लोगों ने भूमि मांगी
  • टिहरी

बांध प्रभावित तिवाड़ और मरोड़ा के लोगों ने भूमि मांगी

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति के पदाधिकारियों ने पुनर्वास नीति के तहत बांध प्रभावित तिवाड़ और मरोड़ा गांव के ग्रामीणों की झील में डूबी भूमि के बदले भूमि देने की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार और महासचिव दिनेश सिंह ने बताया कि तिवाड़ और मरोड़ा गांव के ग्रामीण बीते कई वर्षों से पुनर्वास नीति के तहत ग्रामीणों की झील में डूबी भूमि के बदले भूमि आवंटन की मांग करते आ रहे हैं। बताया इस संबंध में बीते 23 जुलाई 2022 को टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई थी, बैठक में निर्णय लिया गया था, कि आगामी तीन माह में ग्रामीणों को भूमि आंवटित कर दी जाऐगी, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को भूमि आंवटित नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया पुनर्वास विभाग की ओर ग्रामीणों को गौरण तोक में दी जाने वाली भूमि का निरीक्षण भी किया गया है,लेकिन टीएचडीसी मामले को लटकाने में लगी है,जिससे ग्रामीणों में रोष बना है। कहा जल्द ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती है, तो ग्रामीण आगामी 19 अप्रैल से भागीरथी पुरम स्थित टीएचडीसी के मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। उन्होंने पुनर्वास निदेशक से जल्द मामले के निस्तारण की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश
Next: राज्यपाल ने सुनी राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.