Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बाघ प्रभावित क्षेत्र में 28 अप्रैल को भी बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी
  • पौड़ी

बाघ प्रभावित क्षेत्र में 28 अप्रैल को भी बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। बाघ प्रभावित क्षेत्र रिखणीखाल और नैनीडांडा में बाघ की दहशत से निजात पूरी तरह से अभी तक नहीं मिल पाई। हालांकि बुधवार की शाम को वन महकमे को एक बाघ के पकड़ने में सफलता जरूर मिल गई थी, लेकिन अभी भी दो बाघ क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण हालात वैसे के वैसे ही हैं। वन महकमे ने भी ग्रामीणों को पूरी सतर्कता पहले की तरह ही रखने को कहा है। नैनीडांडा और रिखणीखाल क्षेत्रों में प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ है साथ ही धारा 144 भी प्रभावी है। बाघ की सक्रियता के चलते धुमाकोट व रिखणीखाल तहसील के दो दर्जन गांवों में स्कूलें और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को भी अवकाश घोषित किया गया है। इन स्कूलों के लिए डीएम के ताजा आदेश जारी हुए हैं।
आदेश के बाद अब यदि हालात ठीक रहते है तो जल्द ही स्कूलें खोल दी जाएंगी। गढ़वाल के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया कि टीमें पहले की तरह की गश्त करती रहेगी इसमें कोई ढिलाई नहीं होगी। क्योंकि रिखणीखाल में कैमरे में दो बाघ ट्रैप हुए थे जबकि नैनीडांडा में एक बाघ। रिखणीखाल में एक बाघ को पकड़ने में टीम को सफलता मिल गई है दूसरे को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच बीते दो-दिनों से बाघ वन महकमे के लाइव और टै्पिंग कैमरों में नहीं दिखाई दिया था। हालांकि एक बाघ बुधवार को ट्रैक्यूलाइजर गन की रेंज में आने के बाद पकड़ में आ गया।
ग्रामीणों ने भी बाघ के दिखाई देने की बात कही थी। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों की सूचना सही निकली। दोनों ही प्रभावित क्षेत्रों में गढ़वाल वन प्रभाग के साथ ही कालागढ़ टाइगर रिजर्व और लैंसडौंन वन प्रभाग की टीमें बनी हुई है। इस बीच यहां एक वन क्षेत्राधिकारी की अतिरिक्त तैनाती करने सहित पशु चिकित्सकों की टीमें भी अलग से तैनाती की गई थी। क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत सहित पशु चिकत्सक डॉ आयुष उनियाल, डॉ पांगति आदि शामिल है।

इन स्कूलों में रहेगा अवकाश
डीएम द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार धुमाकोट के भेड़गांव, ख्यूणांई तल्ली, ख्यूणांई मल्ली, ख्यूणांई बिचली, उम्टा, सिमली तल्ली व सिमली मल्ली, चमाड़ा, घोडकंद तल्ला व घोडकंद मल्ला, कांडी तल्ली व कांडी मल्ली, मंदियार गांव, खड़ेत, गूम, बेलम शामिल हैं। इसके साथ ही रिखणीखाल क्षेत्र के डल्ला, मेलधार, क्वीराली, तोल्यू, गाडियूं, जुई, द्वारी, कांडा, कोटड़ी, द्वारी में शुक्रवार 28 अप्रैल को भी अवकाश दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन हिंदू नामों के सहारे छिप रहा है गुड्डू मुस्लिम
Next: प्रदेश व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष बने चौटाला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.