Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाढ़ राहत दल और जल पुलिस की ट्रेनिंग को बनेगा 2 बीघा जमीन में स्वीमिंग पूल
  • ऊधम सिंह नगर

बाढ़ राहत दल और जल पुलिस की ट्रेनिंग को बनेगा 2 बीघा जमीन में स्वीमिंग पूल

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस और पीएसी के बाढ़ राहत दल और जल पुलिस को ट्रेनिंग के लिए अब बनबसा से हरिद्वार नहीं जाना होगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही हरिद्वार में दी जाने वाली ट्रेनिंग 31वीं वाहिनी पीएसी में बनने वाले स्वीमिंग पूल में दी जाएगी। इसके लिए पीएसी परिसर में करीब दो बीघा जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव पीएचक्यू भेजा जा रहा है। ऊधमसिंहनगर बाढ़ की दृष्टि से भी संवेदनशील है। काशीपुर, बाजपुर, किच्छा के शांतिपुरी, सितारगंज और नानकमत्ता में बाढ़ से हर साल भारी नुकसान होता है। ऐसे में बाढ़ में फंसे लोग्रों की मदद के लिए पीएसी में जहां बाढ़ राहत दल है वहीं पुलिस की जल पुलिस भी तैनात है। बाढ़ राहत दल और जल पुलिस को समय समय पर बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है।
इसे देखते हुए 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददन पाल ने बाढ़ राहत दल और जल पुलिस की ट्रेनिंग के पीएसी परिसर में ही हॉफ ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वाहिनी परिसर में ही करीब दो बीघा के आसपास जमीन भी चिह्नित की गई है।
ददन पाल, सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी ने बताया कि बाढ़ राहत दल और जल पुलिस को ट्रेनिंग के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है। उनकी ट्रेनिंग पीएसी परिसर में हो सके, इसके लिए 31वीं वाहिनी पीएसी में ही स्वीमिंग पूल बनाने की योजना तैयार की है। स्वीमिंग पूल हॉफ ओलंपिक साइज का बनाया जाएगा। करीब दो बीघा जमीन इसके लिए चिह्नित की गई है, जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यवसायी की हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
Next: होली पर घायल हुए 74 लोग सिविल अस्पताल पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.