Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होली पर घायल हुए 74 लोग सिविल अस्पताल पहुंचे
  • हरिद्वार

होली पर घायल हुए 74 लोग सिविल अस्पताल पहुंचे

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

रुडकी। सोमवार को होली के दिन कई स्थानों पर विवाद होते रहे। हुड़दंग के दौरान शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर मारपीट भी हुई। मारपीट के दौरान घायल हुए शहर और देहात से 74 लोग सिविल अस्पताल अपना इलाज कराने पहुंचे। घायल लोग रुडक़ी के आवास विकास, नारसन, झबरेड़ा, बुग्गावाला के हैं। शहर से देहात तक होली के हुड़दंग के दौरान कई स्थानों पर मारपीट हुई। ज्यादातर मारपीट का कारण एक दूसरे को जबरन रंग लगाना रहा। दिन भर थानों और पुलिस चौकियों में मारपीट की सूचना आती रही। पुलिस दिनभर इधर-उधर दौड़ती रही। मारपीट में घायल हुए 74 लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। शहर से देहात तक होली का पर्व पर उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि कई स्थानों पर होली के हुड़दंग में विवाद भी हुआ। रंग लगाने को लेकर नोकझोंक व मारपीट भी हुई। रुडक़ी के अतिरिक्त अन्य इलाकों से होली को लेकर मारपीट की सूचनाएं आती रही। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके की ओर दौड़ी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुडक़ी भिजवाया गया। वहीं पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही। सिविल अस्पताल रुडक़ी के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सिविल अस्पताल रुडक़ी के ट्रामा सेंटर में सोमवार को सुबह 10 से मारपीट में घायल व्यक्तियों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह रात 11 बजे तक जारी रहा। इन 13 घंटों में सिविल अस्पताल रुडक़ी में 74 लोग घायल अवस्था में आए। अधिकांश लोग रंग खेलने के विवाद में हुई मारपीट में घायल हुए थे। ज्यादातर घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने बताया कि होली को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क थी। पुलिस टीम गश्त करती रही। जहां से भी कोई भी मारपीट आदि की सूचना मिली थी, तुरंत ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था।

नारसन के विवाद में घायल युवक सिविल अस्पताल में भर्ती
नारसन खुर्द में होली के दिन हुए विवाद में हुई फायरिंग के दौरान 12 वर्षीय रितिक भी घायल हो गया। रितिक के पिता प्रदीप ने बताया कि सडक़ पर विवाद हो रहा था। जिसको देखने उनका पुत्र भी पंहुच गया। इस दौरान हुई फायरिंग में उनका बेटा घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाढ़ राहत दल और जल पुलिस की ट्रेनिंग को बनेगा 2 बीघा जमीन में स्वीमिंग पूल
Next: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.