Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘आयुर्वेद किसानों के लिए’ थीम पर मनाया गया धनवंतरि दिवस
  • अल्मोड़ा

‘आयुर्वेद किसानों के लिए’ थीम पर मनाया गया धनवंतरि दिवस

RNS INDIA NEWS 10/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में शुक्रवार 10 नवंबर को धनवंतरि दिवस को आयुर्वेद दिवस के रूप में “आयुर्वेद किसानों के लिए” थीम पर मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. हृषिकेश तिवारी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र बसर अल्मोड़ा द्वारा भाग लिया गया। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के गीत से प्रारम्भ करते हुए कार्यक्रम संचालक डॉ बृज मोहन पांडेय द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं धरती के भगवान चिकित्सकों को नमन करते हुए धन्वन्तरि दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार के सभी प्रतिष्ठानों द्वारा आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सभी के जीवन के लिए आवश्यक एवं लाभदायक बताया तथा आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा श्रीमती निविदिता जोशी का डॉ तिवारी को नामित करने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। डॉ तिवारी ने बताया कि आयुर्वेद की शुरुवात ब्रह्मा जी द्वारा की गई और महर्षि चरक ने श्रुतियों के आधार पर उसे लिपिबद्ध किया। उन्होंने अपने व्याख्यान द्वारा आयुर्वेदिक दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के बारे में बताते हुए कहा किअपनी दिनचर्या हम सही रख कर कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचकर्म चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, अग्निकर्म एवं लीच थेरेपी की जानकारी भी दी। इस अवसर पर डॉ तिवारी द्वारा कुछ प्रतिभागियों को आयुर्वेद से सम्बंधित साहित्य भी प्रदान किया । कार्यक्रम में 15 कृषकों सहित संस्थान के 45 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली पर्व पर मुस्तैद रहेगी पुलिस व्यवस्था, पुलिस चला रही अभियान
Next: तीन शुभ मुहूर्त में होगी दीपावली की पूजा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-08 at 15.08.32
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.