Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ऑस्ट्रेलिया में अब चूहों का कहर, अब चूहों को ही खाने लगे करोड़ों चूहे
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में अब चूहों का कहर, अब चूहों को ही खाने लगे करोड़ों चूहे

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

मेलबर्न। कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स और क्वीन्सलैंड राज्य चूहों के कहर से जूझ रहे हैं। इससे दोनों ही राज्यों में किसानी चौपट हो गई है और इसके सिडनी तक पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के इस दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में करोड़ों की संख्या में चूहे घरों, फार्म हाउस, हॉस्पिटल, स्कूलों में घुस गए हैं और अपने मलमूत्र से प्रदूषण फैला रहे हैं।
इन चूहों के आतंक से स्थानीय किसान बेहाल हैं और करोड़ों डॉलर की फसल तथा उपकरण नष्ट हो गए हैं। कुछ चूहे तो बहुत ज्यादा नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। हालत यह हो गई है कि वे एक-दूसरे को ही खाने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में लंबे सूखे के बाद पिछले साल बड़े पैमाने पर बारिश हुई थी। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे थे और फसलें हुईं।

चूहों को मारने के लिए घातक रसायन के प्रयोग को मंजूरी नहीं
इस खुशी के बीच एक संकट भी आ गया। बारिश होने से बड़ी संख्या में चूहे पैदा हो गए। एक किसान माइकल पायटेन ने कहा कि पिछले साल हमारी अच्छी फसल हुई थी और काफी खाद्यान पैदा हुआ। उन्होंने बताया कि हमने काफी ज्यादा घास-फूस को छायादार जगह पर रख दिया जो चूहों के लिए विशाल होटल बन गया।
ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक इन चूहों को मारने के लिए घातक रसायन के प्रयोग को मंजूरी नहीं दी है। ये रसायन चूहों का खात्म करने में सक्षम हैं। रसायन के प्रयोग के विरोध के बीच ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री माइकल मैककोरमैक ने कहा है कि अच्छा चूहा वही है जो मरा हुआ हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा
Next: आखिर क्यों उपेक्षित हो रहा है पंजाबी समुदाय: कपिल मल्होत्रा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.