Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत-अमेरिका ने ऊर्जा साझेदारी बढ़ाने पर जताई सहमति
  • राष्ट्रीय

भारत-अमेरिका ने ऊर्जा साझेदारी बढ़ाने पर जताई सहमति

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग की प्रगति की भी हुई समीक्षा

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत और अमेरिका ने आपसी सहयोग के क्षेत्रों की लिस्ट में उभरते ईंधन को शामिल कर ऊर्जा साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस लिस्ट में बिजली और ऊर्जा दक्षता, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत वृद्धि को पहले ही शामिल किया गया है. तेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस घोषणा के बाद गुरुवार शाम को अमेरिका-भारत रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी की मंत्रिस्तरीय बैठक हुई.
बयान में कहा गया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एससीईपी के तहत अमेरिकी ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की. बयान में अधिक विवरण दिए बिना कहा गया, ‘बैठक में भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की गई.
एससीईपी को इस साल अप्रैल में आयोजित जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा घोषित यूएस-भारत जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के मुताबिक लॉन्च किया गया था. दोनों पक्षों ने उभरते ईंधन पर पांचवें पिलर को जोडऩे की घोषणा की, जो स्वच्छ ऊर्जा ईंधन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त संकल्प की ओर इशारा करता है. बयान में कहा गया है कि जैव ईंधन क्षेत्र में सहयोग के दायरे को बढ़ाने के लिए जैव ईंधन पर एक नई भारत-अमेरिका टास्क फोर्स की भी घोषणा की गई है.
इसके साथ ही, एससीईपी इंटर गवर्नमेंट इंगेजमेंट का विस्तार अब सहयोग के पांच पिलर्स- बिजली और ऊर्जा दक्षता, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास और उभरते ईंधन तक हो गया है. बयान में कहा गया है, मंत्री पुरी और सचिव ने प्रगति और प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा की और विभिन्न स्तंभों के तहत सहयोग के लिए नए क्षेत्रों को प्राथमिकता दी. बयान के अनुसार, इस बैठक में भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की गई है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी की प्रियंका टिबरीवाल देंगी ममता को चुनौती
Next: ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्री पहुंचे भारत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.