Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मां ने एक-एक करके अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंककर उतार दिया मौत के घाट
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

मां ने एक-एक करके अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंककर उतार दिया मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 01/06/2022
rns featured image new

रायगढ़ (आरएनएस)। महाराष्ट्र में एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वो देर तक बैठी हुई अपने बच्चों को मरते हुए देखती रही। रूह कंपा देने वाली ये घटना रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव की है। मंगलवार की सुबह जब घटना के बारे में लोगों को पता चला तो वहां देखने वालों का हुजूम लग गया।
मंगलवार की ही सुबह सभी 6 शवों को कुए से बाहर निकाल लिया गया। घटना में जिन बच्चों की मौत हो गई, उनमें 5 लड़कियां और 1 लडक़ा शामिल है। बताया जाता है कि बच्चों के मर जाने के बाद महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ जारी है। अब तक कि पूछताछ में महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया। अभी तक की जांच में इतना ही सामने आया है, हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जिन बच्चों की डूबने से मौत हो गई उनमें 10 से 3 साल के बीच के हैं। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। बच्चों के नाम रोशनी (10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज (3) और राधा (3) हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाना बनाते-बनाते आठ कंपनियों का मालिक बना इंजीनियर, आलीशान बंगला खड़ा किया
Next: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.