Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खाना बनाते-बनाते आठ कंपनियों का मालिक बना इंजीनियर, आलीशान बंगला खड़ा किया
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

खाना बनाते-बनाते आठ कंपनियों का मालिक बना इंजीनियर, आलीशान बंगला खड़ा किया

RNS INDIA NEWS 01/06/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। करोड़पति बनने की चाह में एक इंजीनियर नटवरलाल बनकर सामने आया है। मेडिकल कालेज दतिया में 32 पदों पर फर्जी नियुक्ति देकर उसने पांच साल में पांच करोड़ कमाए। यह एक नियुक्ति के एवज में तीन से पाँच लाख रूपये लेता था। कैटरिंग का व्यवसाय करते-करते वह आठ कंपनियों का मालिक बन बैठा। 400 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे यह भारी रकम वसूलने वाला था। उसने इन पाँच सालों में केटरिंग से लेकर हॉस्टल, होटल, एजुकेशन, कंस्ट्रक्शन, इंटरप्राइजेज और साप्ताहिक पत्रिका तक का संचालन किया। इतना ही नहीं इसी रकम से उसने आलीशान बंगला खड़ा किया। अब इंजीनियर क्राइम ब्रांच भोपाल की गिरफ्त में है। पुलिस रिमांड के दौरान जालसाज ने कई खुलासे किए। एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गत 20 मई को एक युवक ने इस जालसाजी के संबंध में शिकायत की थी। तब से पुलिस आरोपी आशु कुमार पांडे (28) पर नजर रखी थी। कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर में बॉयज हॉस्टल चलाने वाला आशु मूलत: बिहार का रहने वाला है। उसने दतिया मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति दिलाने का फर्जीवाड़ा कर महज पाँच साल में ही पाँच करोड़ रुपए लोगों से ठग लिए। अब तक 200 लोगों से रुपए लेने का खुलासा हुआ है, जबकि करीब 400 लोगों के लेनदेन के भी दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने उसके पास से दतिया मेडिकल कालेज के डीन की सील और करीब 50 फर्जी नियुक्ति आदेश बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी आशु के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। खुद को कंप्यूटर साइंस विषय से इंजीनियर बताने वाला आरोपी आशु बेहद शातिर है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नौकरी नहीं लगने के बाद वह कैटरिंग का काम करने लगा। उसने इस कारोबार से करीब पाँच साल में आठ कंपनियां खड़ी कर दी थी। वह हॉस्टल, होटल, शिक्षा, कंस्ट्रक्शन, इंटरप्राइजेस और साप्ताहिक पत्रिका का संचालन कर रहा था। जल्द ही करोड़पति बनने की चाहत में वह तीन साल से मेडिकल कालेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देना शुरु कर दिया। यह कंप्यूटर से फर्जी तरीके से लेटर हैड तैयार कर लोगों से तीन लाख रुपए से लेकर पाँच लाख रुपए तक वसूलने लगा। बताया गया है कि वह जल्द ही एक अखबार भी लान्च करने वाला था। क्राइम ब्रांच ने जब आशु के घर पर छापा मारा तो उन्हें शासकीय कार्यालयों की तरह यहां स्थापना शाखा बनी मिली। यहां पुलिस को दतिया मेडिकल कालेज के लेटर हेड पर विभिन्न पदों की नियुक्ति प्रमाण पत्र, फर्जी आई कार्ड जिनमें अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया ममध्यप्रदेश की सील लगी मिले। दो रजिस्टर व एक कम्प्यूटर से निकले प्रिंट की सूची, दो डेस्कटॉप कम्प्यूटर मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में दतिया मेडिकल कालेज में विभिन्न पदों पर लोअर ग्रेड क्लर्क, ड्रायवर पद, लाइब्रेरियन, सफाई कर्मी, लैब अटेंडेंट समेत कई पद निकले थे। तब वहां उसका रिश्तेदार कैंटीन चलाता था इसलिए उसका जाना हुआ था। यहां से उसे आइडिया आया कि फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों से ठगी की जा सकती है। वह 32 पदों पर नियुक्ति पत्र देता था। उसके निशाने पर ग्वालियर और चंबल के बेरोजगार युवक थे। उसने 90 फीसदी यहां से ठगी की है। आरोपी के बिजनेस इस प्रकार से थे – सिंह केटरर्स, पांडे बॉयज होस्टल, होटल सिंह विला, सिंह एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, सिंह कंस्ट्रक्शन, अनमोल राग (हिन्दी मासिक) एवं सिंह इंटरप्राइजेज शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल के बाद देश के अन्य हिस्सों में दस्तक देने के करीब मानसून, राजस्थान-उत्तराखंड-जम्मू में बारिश का अलर्ट
Next: मां ने एक-एक करके अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंककर उतार दिया मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.