Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • औचक निरीक्षण में लैब संचालक नहीं दिखा पाया रजिस्ट्रेशन
  • हरिद्वार

औचक निरीक्षण में लैब संचालक नहीं दिखा पाया रजिस्ट्रेशन

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
default featured image

रुड़की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक व्यक्ति की ओर से की गई शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलियर क्षेत्र में चल रही निजी लैब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लैब संचालक लैब बंद कर चले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेड़पुर चौक, सोहलपुर रोड और धनौरी में चल रही निजी लैब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ लैब संचालक अपनी लैब बंद कर मौके से चले गए। कलियर में एक निजी लैब खुली मिली। टीम ने लैब संचालक से लैब का रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कागजात मांगे। मौके पर संचालक रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए। लैब संचालक को रजिस्ट्रेशन, डिग्री और अन्य कागजात पीएचसी इमलीखेड़ा चिकित्सा प्रभारी को दिखाने के लिए कहा गया। रुड़की ब्लॉक के नोडल अधिकारी एवं इमलीखेड़ा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर दिली रमन ने बताया कि एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि हरिद्वार जिले में लगभग 200 पैथोलॉजी लैब फर्जी तरीके से चल रही है। नकली रिपोर्ट बनाकर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने बताया शिकायत के आधार पर सीएमओ के निर्देश पर फार्मासिस्ट ब्रिजेश कुमार, लैब टेक्नीशियन अरविंद सैनी, विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और क्षेत्र में चल रही निजी लैब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ लैब संचालक लैब को बंद कर चले गए। कलियर में एक लैब से रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात मांगे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी से लूट का फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार
Next: साइबर ठगी के बारे में किया जागरूक

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.