Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अतिक्रमण हटाने को व्यापारियों को दूसरा नोटिस जारी
  • नैनीताल

अतिक्रमण हटाने को व्यापारियों को दूसरा नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच आमने-सामने की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब लोनिवि ने व्यापारियों को 72 घंटे बाद दूसरा नोटिस थमा दिया है। अब व्यापारियों को चार सितंबर तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम मोहलत दी गई है। इससे मंगल पड़ाव से रोडवेज तक के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगल पड़ाव से रोडवेज तक के 101 व्यापारियों को तीन दिन पहले लोनिवि ने अतिक्रमण का नोटिस थमा दिया था। विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मंगल पड़ाव से नगर निगम तक आक्रोश रैली निकाली। इस बीच शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मामले में व्यापारियों को दस दिन की फौरी राहत दी, लेकिन अब शनिवार को फिर एक बार लोनिवि की ओर से अतिक्रमण की जद में आए दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि 4 सितंबर तक संबंधित दुकानदार अपने अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा इसके बाद प्रशासन अपनी ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। चेतावनी जारी करते हुए लोनिवि ने कहा कि स्वत: कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कब्जेदार की होगी। साथ ही नोटिस में यह भी कहा है कि अगर प्रशासन की ओर से कब्जा हटाया जाता है तो निर्माण को हटाए जाने में आने वाला व्यय कब्जेदारों से वसूल किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कब्जे वाले व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्हें दस दिन का समय दिया गया है।
–
व्यापारी बोले, कारोबार को जगह दे प्रशासन
प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, हरिमोहन अरोड़ा, गोविंद बगड़वाल ने कहा कि उन्हें नोटिस के नाम पर धमकाया जा रहा है, लेकिन वह लोग डरने वालों में से नहीं हैं। कहा कि सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो कि व्यापारियों का पक्ष रखकर उन्हें विस्थापित करने और प्रभावितों की क्षतिपूर्ति के लिए प्रशासन से मांग करेगा। अगर प्रशासन कारोबार के लिए अन्यत्र जगह देता है तो वह विरोध बंद कर देंगे, लेकिन विश्वास में लेकर पहले विस्थापन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगत सिंह कोश्यारी ने पायलट बाबा को दी श्रद्धाजंलि
Next: नंदादेवी मेले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की प्रशासन से की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.