Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में पूर्व विस उपाध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता से मिला शिष्टमंडल
  • अल्मोड़ा

अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में पूर्व विस उपाध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता से मिला शिष्टमंडल

RNS INDIA NEWS 01/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में हो रहे अतिक्रमण चिन्हीकरण के खिलाफ पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर चिन्हीकरण का विरोध दर्ज कराया गया। वार्ता के दौरान रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि आज भी कई सड़क ऐसी हैं जिनका मालिकाना हक लोक निर्माण विभाग के पास नहीं है लेकिन आम जनमानस को डराने के लिए शहर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हीकरण कर लोगों में भय फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग जबरदस्ती लोगों के घरों के अंदर घुस चिन्हीकरण कर रहा है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के कई फैसले कर रही है और अधिकारी कर्मचारी सरकार के कार्यों पर मिट्टी डालने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा जनता में जहां भय का माहौल है वहीं गुस्सा भी व्याप्त है। इसलिए कर्मचारियों अधिकारियों को सही निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसों से लोग जिन मकानों में रह रहे हैं वह अब अवैध कैसे घोषित किया जा रहे हैं। इसलिए अधिकारी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी के साथ करें। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस विषय में अपनी बात रख चुके हैं और सरकार इस विषय पर उचित फैसला लेकर आम जनमानस को राहत देने का कार्य करेगी यह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा जा चुका है। वार्ता करने वालों में दीप सिंह डांगी, चंद्र किरण बिष्ट, सभासद अमित साह मोनू, विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, प्रकाश बिष्ट, नवीन बिष्ट, राहुल बिष्ट, मनोज लटवाल, चंदन रावत आदि लोग रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोरूम से धोखाधड़ी कर स्कूटी ले जाने वाले ठग को अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.