Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अस्पताल में लगी आग, 11 नवजात बच्चों की हुई दर्दनाक मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

अस्पताल में लगी आग, 11 नवजात बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

सेनेगल।  सेनेगल के टिवाउने शहर में आग की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। देश के राष्ट्रपति ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है।
जिस अस्पताल में आग लगी उसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था। अस्पताल में आग लगने की वजह से 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पिछले महीने भी एक अस्पताल में आग लगने से कई बच्चे मारे गए थे।
अफ्रीकी देश सेनेगल में एक हृदय विदारक घटना घट गई, जब एक अस्पताल में आग लगने की वजह से 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस घटना के बारे में सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने बीती देर रात बताया कि पश्चिमी सेनेगल के शहर तिवाउने में एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पश्चिमी अफ्रीकी देश में स्वास्थ्य प्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
सेनेगल में आधी रात से ठीक पहले, राष्ट्रपति मैकी सैल ने ट्विटर पर घोषणा की कि आग में 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, मुझे अभी हाल ही में सार्वजनिक अस्पताल के नवजात विभाग में आग लगने से 11 नवजात शिशुओं की मौत के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आगे कहा, नवजातों की माताओं और उनके परिवारों के लिए, मैं अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।
सेनेगल के नेता ष्ठद्बशश्च स्4 के अनुसार, आग लगने की यह त्रासदी तिवाउने के ट्रांसपोर्ट हब में मामे अब्दु अजीज सी दबाख अस्पताल में हो गई और यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगी आग बहुत तेजी से फैल गई।
शहर के मेयर डेम्बा डीओप ने कहा कि अस्पताल में आग लगने की घटना में तीन शिशुओं को बचा लिया गया। मामे अब्दु अजीज सई दबाख अस्पताल का हाल ही में उद्घाटन किया गया था।

इसी तरह की एक घटना पिछले महीने अप्रैल के अंत में उत्तरी शहर लिंगुरे में भी हुई थी, जब एक अस्पताल में आग लग गई थी और उस घटना में चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। उस शहर के मेयर ने प्रसूति वार्ड में एक एयर कंडीशनिंग इकाई में बिजली की खराबी का हवाला दिया था।
सिजेरियन सेक्शन के लिए व्यर्थ की प्रतीक्षा करने वाली एक गर्भवती महिला की मौत की खबर से देश को हिला देने घटना के करीब एक महीने बाद बुधवार को यह नई घटना घट गई।
अप्रैल की शुरुआत में, एक गर्भवती महिला ऑपरेशन के लिए उत्तर-पश्चिमी शहर लूगा के एक सार्वजनिक अस्पताल में इंतजार कर रही थी। लेकिन इलाज के लिए पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु ने सेनेगल की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की खराब स्थिति पर पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी।
लूगा के हाई कोर्ट ने 11 मई को तीन दाइयों को महिला की मौत के मामले के संबंध में आपात स्थिति में एक शख्स की मदद करने में नाकामी के लिए छह महीने के निलंबित कारावास की सजा सुनाई थी। जबकि तीन अन्य दाइयों को मामले में बरी कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उड़ते प्लेन में पायलट ने बनाए महिला कैडेट से संबंध, झगड़े के बाद वीडियो की वायरल
Next: युद्ध के मैदान से यूक्रेनी सैनिक ने अपनी बेटी को भी भेजी कविता, दिल छू लेंगी पंक्तियां

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.