Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एएसआई की बैरक की छत पर करंट लगने से मौत
  • ऊधम सिंह नगर

एएसआई की बैरक की छत पर करंट लगने से मौत

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलभट्टा थाने में तैनात एडिशनल सब इंस्पेक्टर सुरेश पसबोला की मंगलवार सुबह को करंट लगने से मौत हो गई। वह नहाने से पहले जूते धोकर सोलर पैनल के खंभे से सटी दीवार पर रखने जा रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मूलरूप से पौढ़ी जिले के नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले 42 वर्षीय सुरेश पसबोला पुत्र स्व. पृथ्वीधर पसबोला की तैनाती पुलभट्टा थाने में वर्ष 2022 में हेड कांस्टेबल के रूप में हुई थी। वर्तमान में प्रोन्नत होकर एएसआई के पद पर तैनात थे। वह थाने की बैरक में ही रहते थे। मंगलवार सुबह वह नहाने से पहले अपने जूते धोकर सुखाने के लिए बाथरूम के सामने सोलर पैनल के खंभे से सटी दीवार पर रख रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। शोर शराबा होने पर मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने पसबोला को दौरा पड़ने का अनुमान लगाते हुए उठाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मियों को करंट का अहसास हुआ तो सारा मामला समझ में आया।  पुलिस कर्मियों ने लकड़ी के डंडे की मदद से पसबोला को करंट की चपेट से अलग किया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी किच्छा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पत्नी और बच्चे काशीपुर में रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथरस भगदड़: कौन हैं भोले बाबा जिनके सत्संग में गईं 107 जान?
Next: राज्य में पलायन रोकने हेतु फ्यूचर विजन पर काम करें: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.