Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अश्लील वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से डेढ़ लाख ठगे, केस दर्ज
  • हरिद्वार

अश्लील वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से डेढ़ लाख ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो कॉल का जाल बिछाकर 74 वर्षीय बुजुर्ग से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। कॉल के बाद ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच जयपुर का अधिकारी बताते हुए वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दी और रकम ऐंठी। ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह के मुताबिक श्रवणनाथ मठ, मोती बाजार निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 5 अगस्त की रात करीब को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात महिला का वीडियो कॉल आया। महिला ने कुछ सेकेंड तक अश्लील हरकतें कीं, जिसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया। अगले दिन सुबह एक अन्य नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सुशील राठी, क्राइम ब्रांच जयपुर का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाल दी गई है। मामले को खत्म करना चाहते हैं तो रकम जमा करनी होगी। बुजुर्ग ने पहले 50 हजार रुपये पंजाब एंड सिंध बैंक, हरिद्वार में और इसके बाद एक लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा, अपर रोड शाखा से दिए गए खाते में जमा करा दिए। करीब दस दिन बाद फिर उसी नंबर से कॉल आया। इस बार ठग ने पांच लाख रुपये और भेजने का दबाव बनाया। तब अनिल कुमार को ठगी का शक हुआ और बुजुर्ग ने पुलिस में केस दर्ज कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर जीजा बनकर युवक से एक लाख की ठगी
Next: राशिफल 13 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.