Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अश्लील वीडियो बनवाने वाली महिला ने दिया विवादित बयान
  • देहरादून

अश्लील वीडियो बनवाने वाली महिला ने दिया विवादित बयान

RNS INDIA NEWS 05/09/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेेती क्षेत्र के लक्ष्मणझूला पुल पर फिल्माए गए अश्लील वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार हुई फ्रांस की महिला का अब विवादित बयान सामने आया है। महिला का कहना है कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीडऩ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मणझूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं। कुछ अंग्रेजी अखबारों और ऑनलाइन मीडिया में महिला का ये बयान सामने आने के बाद स्थानीय होटलियर्स और लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। अंग्रेजी अखबारों में प्रकाशित बयान में महिला का कहना है कि जब वह इस शूट को अंजाम दे रही थी, तब कोई भी उसके आसपास नहीं था, और उसने देश में यौन उत्पीडऩ के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए ऐसा किया। महिला ने आगे कहा कि मैंने लक्ष्मणझूला को शूट के लिए इसलिए चुना, क्योंकि मैं जब भी इस पुल से गुजरी, हर बार मुझे लगा कि मुझे परेशान किया जा रहा है। अनचाही नजरें मुझे घूर रही हैं। मेरी भारतीय बहनों और साथी महिला यात्रियों ने निश्चित रूप से ऐसा ही अनुभव किया होगा। पिछले दिनों 27 वर्षीय फ्रांस की महिला ने एक अश्लील वीडियो शूट कराकर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया था। वीडियो तपोवन स्थित एक होटल के कमरे और लक्ष्मणझूला पुल पर फिल्माया गया था। इसके बाद बवाल हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, महिला को थाने से ही जमानत मिल गई। तब महिला ने पुलिस के सामने बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप को उत्तराखण्ड में दमदार नेतृत्व की तलाश
Next: भारत का सबसे ऊँचा मंदिर बनेगा मायादेवी मंदिर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.