Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अशासकीय विद्यालयों में चयन आयोग से नियुक्ति का विरोध
  • हरिद्वार

अशासकीय विद्यालयों में चयन आयोग से नियुक्ति का विरोध

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

रुड़की। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने चयन आयोग या किसी एजेंसी के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया कराने की आलोचना की। उन्होंने कहा प्रबंध समितियां करोड़ों की लागत से अशासकीय विद्यालयों की स्थापना करती हैं। समाज के गरीब तबके के परिवारों के बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति योग्य, अर्ह तथा अनुभवी व्यवहार कुशल शिक्षकों की नियुक्ति करती है। ताकि उनकी ओर से शिक्षण व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाए। दूसरी ओर सरकार की ओर से बनाए गए भर्ती बोर्ड घोटालों का अड्डा बने हुए हैं। जिला सचिव अरविंद राठी तथा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि मैनेजमेंट के स्कूलों के पास केवल नियुक्तियों का अधिकार है। वही छीन जाएगा तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। संरक्षक राजकुमार चौहान और सदस्य इसरार अहमद ने कहा कि उन्हें कोई भी चयन आयोग अथवा एजेंसी स्वीकार्य नहीं है। यदि सरकार मनमानी करती है तो उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंघल और आदेश सैनी ने कहा कि नियुक्तियों का अधिकार प्रबंध समितियों से छीनने का सरकार को कोई हक नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानदेय की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता
Next: अग्निपीड़ितों को एसडीएम ने दी आर्थिक सहायता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.