Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आशा वर्कर्स को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराये सरकार: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

आशा वर्कर्स को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराये सरकार: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आज 22 जुलाई को पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम. बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत कार्यरत आशा वर्कर्स को अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा सम्बन्धी जानकारी देने, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, उपलब्ध सुविधाओं के उपभोग हेतु परामर्श देने, जटिल केसों को सन्दर्भित करने तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवा केन्द्र पहुंचाने में मदद करने, ग्राम स्वास्थ्य योजना बनाने में सहायता करने, लोगों को सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के अतिरिक्त महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कार्य एवं उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स अनेकों कार्य कर रही हैं किन्तु सन्तोषजनक मानदेय, भत्ते एवं सुविधा प्राप्त न होने के कारण ये अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ हो रही हैं। वर्तमान समय में आशा वर्कर्स को मात्र दो हजार रुपये मासिक मानदेय व एक हजार रुपये कोविड काल में किये जा रहे कार्यों के निमित्त भत्ता दिया जा रहा है। इन्हें न तो सन्तोषजनक मानदेय दिया जाता है और न ही अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के रूप में भत्ते प्रदान किये जाते हैं। इस कोरोना काल में न तो इन कर्मचारियों का बीमा किया गया है न ही सर्वाधिक कार्य करने के पश्चात इन्हें कोरोना वारियर्स घोषित किया गया है और न ही इन्हें इस अवधि में कोई प्रोत्साहन राशि ही दी गयी। समाज में इनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुये इन्हें स्थायी किया जाना चाहिये। सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाय। इनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिये जाने के कारण विवश होकर आशा वर्कर्स दिनांक 23 जुलाई से अपनी मांगों पर न्यायोचित निर्णय हेतु आन्दोलन करने को बाध्य हो रहे हैं।

श्री कर्नाटक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन कर्मचारियों के ऊपर डाले गये इस अनावश्क बोझ को मानवीय व कर्मचारी हित में हटाया जाना चाहिये एवं इन आशा वर्कर्स को तत्काल सन्तोषजनक मानदेय व भत्ते दिये जाय, इनका बीमा किया जाय, सुविधा उपकरण उपलब्ध कराये जाय तथा इनकी समस्त मांगों पर उचित निर्णय लेते हुए आदेश निर्गत किया जाय। जिससे इन आशा वर्कर्स को इस दौरान दोगुने उत्साह से कार्य करने की उर्जा प्राप्त हो और इस राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने में ये अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरेलू हिंसा जैसे अभिशाप को समाप्त करने के लिए पारिवारिक मूल्यों में विश्वास आवश्यक : डाॅ. डेजी ठाकुर
Next: गैस गोदाम लिंक रोड क्षतिग्रस्त, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.