Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय शिशु देखभाल प्रशिक्षण शुरु
  • देहरादून

आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय शिशु देखभाल प्रशिक्षण शुरु

RNS INDIA NEWS 24/01/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  स्वास्थ्य उपकेंद्र क्वानू में आशा कार्यकर्ताओं का नवजात शिशुओं की घर पर देखभाल को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है, जिसमें नवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल के लिए, वरिष्ठ प्रशिक्षक और ब्लॉक समन्वयक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन चकराता महावीर सिंह राणा ने आशाओं से बिंदुवार चर्चा की। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षक महावीर राणा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण कर गर्भावस्था की जांचों के लिए जागरूक करना। गर्भावस्था के दौरान जांचों के बारे में विस्तार से बताया गया। राणा ने संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने के लिए विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। जिससे जच्चा बच्चा की जान को बचाया जा सके। राणा ने सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। प्रसव बाद मां एवं बच्चों की देखभाल के लिए विस्तार पूर्वक बिंदुवार जानकारी दी गई। जिसमें बच्चों का वजन बच्चों का तापमान, छह माह तक स्तनपान के लिए जागरूक करना, मां को पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित करना, बच्चा अगर अस्वस्थ हो तो गृह देखभाल के दौरान उनको डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गयी। बच्चों का समय अनुसार टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। ताकि भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाये जाने के लिए समुदाय को जागरूक करवाना, प्रत्येक बच्चे का समय अनुसार टीकाकरण करवाने इत्यादि पर विशेष चर्चा की गई। टीकाकरण में दी जाने वाली वैक्सीन किन-किन बीमारियों के लिए दी जाती है। उसका भी विस्तार पूर्वक सभी आशाओं को ज्ञान दिया गया। सरकार द्वारा चलाई जारी स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी आशाओं को प्रचार प्रसार करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बताया गया। समुदाय के सभी लोग स्वस्थ रह सके। प्रशिक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपकेंद्र क्वानू की एएनएम सनो रानी, कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर ज्योति, आशा फैसिलिटेटर उर्मिला तथा क्वानू क्षेत्र के सभी गांव की आशाएं मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस के आरोपी को तीन माह की सजा
Next: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.