Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अरुणांचल प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने किया टिहरी बांध का भ्रमण
  • टिहरी

अरुणांचल प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने किया टिहरी बांध का भ्रमण

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमण्डल ने टिहरी बांध परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों एवं बांध प्रभावित क्षेत्रों, पुनर्वास स्थलों, नई टिहरी शहर एवं परियोजना प्रभावित ग्रामों का भ्रमण किया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को भारत सरकार एवं अरुणाचल प्रदेश सरकार ने विद्युत क्षेत्र में विद्युत उत्पादन के लिए अरुणाचल प्रदेश के लोहित घाटी में कलाई-टू 1200 मेगावाट जल विद्युत परियोजना को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में टिहरी बांध का भ्रमण प्रतिनिधिमंडल ने किया। अरुणाचल प्रदेश के जिला हवाई अंजा के डीएम मिलो कोजिन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधिमण्डल भ्रमण में शामिल रहे। प्रतिनिधिमण्डल का उदेश्य टिहरी बांध परियोजना का निर्माण एवं परियोजना से हुए पुनर्वास एवं विकास संबंधी जानकारी लेना रहा। प्रतिनिधिमण्डल ने टिहरी बांध का निर्माण किस प्रकार से हुआ है तथा परियोजना निर्माण से हुए प्रभावित परिवारों का पुनर्वास एवं विकास किस तरह से किया गया है। परियोजना स्थलों के भ्रमण एवं पुनर्वास किए गए स्थलों के बारे में जानकारी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारीगणों से प्राप्त की। जिससे कलाई-टू परियोजना से बांध प्रभावित परिवारों का बेहतरीन पुनर्वास एवं विकास किया जा सके। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने प्रतिनिधिमण्डल का स्वागत करते हुए बांध निर्माण एवं पुनर्वास संबंधी सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया एवं अरुणाचल प्रदेश में अन्य परियोजनाओं को लेने तथा निर्माण हेतु चर्चा की। परियोजना भ्रमण एवं पुनर्वास स्थलों के भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी परियोजना निर्माण के कार्यस्थलों, भूमिगत पावर हाउस एवं टिहरी जलाशय के आसपास के बांध प्रभावित क्षेत्रों तथा पुनर्वासित नई टिहरी शहर के विभन्न स्थलों का निरीक्षण टीएचडीसी अधिकारियों के साथ किया गया। टीएचडीसी अधिकारियों ने टिहरी बांध निर्माण एवं परियोजना से प्रभावित गांवों तथा पुनर्वास संबंधी जानकारी से प्रतिनिधिमण्डल को अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल ने टिहरी बांध निर्माण एवं पुनर्वास के किए गए कार्यों की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेयर दीपक बाली ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाया
Next: देवप्रयाग और कीर्तिनगर में जमीनों की खरीद-फरोख्त की हो जांच

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.