Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • देवप्रयाग और कीर्तिनगर में जमीनों की खरीद-फरोख्त की हो जांच
  • पौड़ी

देवप्रयाग और कीर्तिनगर में जमीनों की खरीद-फरोख्त की हो जांच

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत बागवान, जखेड़, जाबर, तल्याकोट, हिंसरियाखाल, डडुवा और देवप्रयाग तहसील के रूमधार न्यायपंचायत के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों में बड़ी मात्रा में जमीनों की खरीद फरोख्त पर देवप्रयाग के समाजसेवी गणेश भट्ट ने प्रशासन से जांच की मांग की है। सोमवार को कीर्तिनगर में तहसीलदार के माध्यम से डीएम टिहरी को ज्ञापन देते हुए गणेश भट्ट ने कहा कि देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में जमीनों की खरीद फरोख्त की गई है जिसमें आज तक जमीनों के खरीदने का उद्देश्य अभी तक सामने नहीं आया है। कहा कि कई स्थानों पर स्कूल, होटल, फैक्ट्री खोलने के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह किया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए। भट्ट ने कहा कि यदि जांच में जमीनों पर रोजगार परक संस्थान खोलने की गतिविधि सामने नहीं आती है तो जमीनों के सौदे पर की गई रजिस्ट्रियों को निरस्त करवाने की मांग की है। बागवान के ग्राम प्रशासक नरेश कोठियाल ने कहा कि यदि पहाड़ के गांवों के सभी जनप्रतिनिधि अपनी कृषि भूमि के संरक्षण पर कार्य करें तो जमीनों को गलत हाथों में जाने से बचाया जा सकता है। मौके पर ग्राम प्रहरी ज्योति प्रसाद बंगवाल, सुनील प्रसाद, हर्ष लाल, मणि रामा भट्ट, रामानंद भट्ट, विकास बिष्ट, रीना देवी, मीना देवी, विमला देवी, सुशीला पांडे, जगदीश बँगवाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरुणांचल प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने किया टिहरी बांध का भ्रमण
Next: वन निदेशक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.