Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपहृत युवक सकुशल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
  • हरिद्वार

अपहृत युवक सकुशल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार में युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर तत्काल सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बहादराबाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें पंजाब नंबर की कार और छह युवकों की संलिप्तता सामने आई। पीड़ित के पिता अनिल कुमार, निवासी शिवालिक नगर की तहरीर पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। सर्विलांस और लगातार खोजबीन के आधार पर पुलिस टीम ने करीब 10 घंटे के भीतर हरिद्वार-मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाते हुए घटना में प्रयुक्त पंजाब नंबर कार भी बरामद किया गया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अर्पित शर्मा पुत्र सुशील शर्मा, निवासी हज्जपुर लंढौरा, नितिन पुत्र प्रकाश चंद, जोगेन्द्र उर्फ जुग्गन पुत्र बेगराज और हर्ष उर्फ हनी पुत्र भोपाल सिंह तीनों निवासी देवनगर थाना सिडकुल के रहने वाले हैं। कार्रवाई में बहादराबाद थाना पुलिस के साथ सीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यापक गृह संपर्क अभियान का हुआ शुभारम्भ
Next: भ्रामक सूचनाओं की बाढ़ में समाचारों की विश्वसनीयता रखी जाए जीवित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.