Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यापक गृह संपर्क अभियान का हुआ शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यापक गृह संपर्क अभियान का हुआ शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-16 at 13.36.04_11zon

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत द्वारा शुरू किए गए व्यापक गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ रविवार को मां नंदा देवी मंदिर परिसर से किया गया। कार्यक्रम में प्रांत, जिला और नगर स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शुभारंभ के दौरान मां नंदा देवी के जयकारों और संकल्प वाचन के साथ अभियान का औपचारिक प्रारंभ किया गया। प्रांत सह-बौद्धिक प्रमुख राजेश ने बताया कि यह अभियान 16 नवंबर से पूरे प्रांत में संचालित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत अल्मोड़ा से की गई है। नगर क्षेत्र के साथ-साथ प्रत्येक मंडल और गांव तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए चार से पाँच टोलियों का गठन किया गया है। प्रांत कार्यकारिणी ने अभियान के संचालन, संपर्क के तरीकों और साहित्य वितरण से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला कार्यवाह जगदीश ने बताया कि नगर की 12 बस्तियों में टोली गठन पूर्ण कर लिया गया है और खंड के सभी मंडलों में भी संपर्क टोली तैयार की जा चुकी है। पत्रक, सूचना-पत्र और संघ साहित्य प्रत्येक टोली को उपलब्ध करा दिया गया है और मां नंदा देवी मंदिर से नगर स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई। जिला प्रचारक वीरेंद्र ने कहा कि अभियान में जागरण और संगठन दोनों श्रेणियों का समन्वय रहेगा। प्रत्येक टोली में मातृशक्ति सहित पाँच सदस्य होंगे और भारत माता के चित्र के साथ साहित्य वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि “घर–घर तक संपर्क” इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि किसी भी घर तक पहुंचने में चूक न हो। अभियान के अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति आत्मीयता, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। अभियान में उपस्थित स्वयंसेवकों में अर्जुन, बद्री विशाल, बलवंत सिंह, भगवान सिंह, बंटी कुमार, सूरज, संजय, भुवन भास्कर सिंह, करन, कुंवर सिंह, कैलाश चंद्र जोशी, गणेश सिंह, गौरव कर्नाटक, गोविंद सिंह, चंदन, दर्शन रावत, दीपक गुरुरानी, दीपांशु राणा, त्रिलोचन जोशी, नमन, नरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र लोहनी, मोहन चंद्र पांडे, मोहित बिष्ट, मनोज तिवारी, मनीष जोशी, रमेश बहुगुणा, राजेश राठौर, राजेंद्र जोशी, राहुल सिंह, सुरेश कांडपाल, सुनील कर्नाटक, वीरेंद्र और वीरेंद्र पथनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाइयों से मिलने आई वृद्धा की सड़क हादसे में मौत
Next: अपहृत युवक सकुशल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.