Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दो विभागों के झूलते हुए आठ माह हो गये इस प्रक्रिया को………
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दो विभागों के झूलते हुए आठ माह हो गये इस प्रक्रिया को………

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

देहरादून। परिवहन विभाग अब अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए प्रदेश के सभी प्रवेश द्वारों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन (एपीएनआर) कैमरे लगाने का आठ माह बाद भी नहीं हो पाया है। आठ महीने तक जीएसटी और परिवहन विभाग के बीच यह मामला खींचतानी में रहा। आखिर में परिवहन विभाग को इन कैमरों को लगाने की जिम्‍मेदारी मिली। इन कैमरों को लगाने का मकसद यह कि इससे बिना टैक्स भरे आने वाले वाहनों के बारे में जानकारी मिल सके। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों के नंबर से इन्हें पकड़ा जा सकेगा। विभाग प्रवर्तन के कार्यों को भी आनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत प्रतिदिन प्रवर्तन के कार्यों की सूचना आनलाइन दर्ज की जाएगा।

प्रदेश में इस समय परिवहन विभाग की 19 चेकपोस्ट स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष अभी 13 ही कार्यरत हैं। इन चेकपोस्ट पर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच होती है। जो वाहन बिना टैक्स जमा कराए प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं, यहां उनका टैक्स भी जमा किया जाता है। यह काम आनलाइन होने के साथ ही रसीद काटकर भी किया जाता है। इसमें गड़बड़ी की गुंजाइश रहती है। इसे देखते हुए अब यह व्यवस्था पूरी तरह आनलाइन करने की तैयारी है। जिन चेकपोस्ट पर नेटवर्क की दिक्कत है, वहां कंप्यूटरीकृत रसीदें काटी जाएंगी और नेट कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के लिए संचार कंपनियों से वार्ता की जाएगी। यहां राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए अब एपीएनआर कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन कर यह जानकारी देंगे कि इस नंबर के वाहन का टैक्स जमा है या नहीं। इससे बिना टैक्स जमा किए आने वाले वाहन की पहचान हो सकेगी और इन्हें आसानी से पकड़ा भी जा सकेगा। विभाग की योजना निकट भविष्य में इन चेकपोस्ट में कर्मचारियों की संख्या कम करते हुए यहां तैनात कार्मिकों को प्रवर्तन कार्यों में तैनात करने की है। हालंकि आठ माह बीत जाने के बाद भी कैमरे लगाने का यह काम शुरू नहीं जा सका है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी आरएनएस को जानकारी मिली कि इस काम को लेकर जीएसटी और परिवहन विभाग के बीच खींचतान चल रही थी। अब यह तय हुआ है कि परिवहन विभाग इस कार्य को करेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने तकनीकि मानक तय कर दिए हैं और शीघ्र ही इसके लिए ठेके की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रवर्तन के कार्यों में तेजी लाने को विभाग में तैनात सभी इंटरसेप्टर को अब अधिकतम सड़कों पर रखा जाएगा। इसके लिए शिफ्टवार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रतिदिन होने वाली कार्रवाई से आरटीओ प्रवर्तन को अवगत कराया जाएगा, जो इसकी सूचना विभागीय साफ्टवेयर पर अपडेट करेंगे, ताकि प्रवर्तन की सूचना हर समय उपलब्ध रहे। पिछले दिनों सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में प्रवर्तन का कार्य अब आनलाइन किया जा रहा है। इस कड़ी में सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट पर एपीएनआर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चले आओ मेरे उत्‍तराखण्‍ड में, ये पहाड़ बुलाते हैं………..
Next: हिमाचल में 15 हजार लोगों को हुआ कैंसर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके
  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.