Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हुई वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच
  • बागेश्वर

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हुई वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

RNS INDIA NEWS 01/10/2020
13 (6)

बागेश्वर। नीलेश्वर की पहाड़ी पर स्थ्ति वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। सीएमओ और डॉक्टरों ने वहां निवास करने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। आश्रम की साफ-सफाई के लिए सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का वितरण भी किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी के नेतृत्व में जिला अस्पतात व सीएमओ कार्यालय की टीम वृद्धाश्रम गई। डॉक्टरों ने वहां रह रहे बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा। जिसके तहत उनके ब्लड प्रेशर, शुगर मापा गया। आंख और कान की भी जांच की गई। डॉक्टरों ने अस्वस्थ बुजुर्गों को दवाइयां भी वितरित की। इसके अलावा आश्रम की नियमित सफाई के लिए दस लीटर हाइड्रो सोडियम भी दिया गया। डॉ. एजल पटेल ने बुजुर्गो की जांच कर उन्हें संयमित जीवन शैली की जानकारी दी। खानपान में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानी और नियमित दिनचर्या को लेकर भी जानकारी दी। इस मौके पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक हेम तिवारी, स्वास्थ्य निरीक्षक एमसी लोहनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज पुरोहित, अनूप कांडपाल, जय जोशी, देवेंद्र मुस्यूनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को संयुक्त मोर्चा ने मनाया एक अक्तूबर को काला दिवस
Next: सीएम ने हल्द्वानी में किया 11936.77 लाख की 62 योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.