Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अंकतालिकाओं को ठीक कराने की मांग की
  • नैनीताल

अंकतालिकाओं को ठीक कराने की मांग की

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। बीए, बीएससी, बीकॉम की अंकतालिकाओं में हो रही अंकों की गड़बड़ी को लेकर छात्र संगठनों ने विरोध जताकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अंकतालिकाओं में गड़बड़ी होने से छात्र परेशान हैं। उन्होंने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर अंकतालिकाओं को ठीक कराने की मांग की है। गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष कुविवि अंकतालिकाओं में दर्ज नंबर में गड़बड़ी करता आया है। इसके लिए छात्रों को नैनीताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। बताया कि रामनगर में कई छात्रों के नंबर गलत दर्ज किए गए हैं। ऐसे में छात्रों को परेशानी हो रही है। उनके भविष्य के साथ कुविवि प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने समस्या का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान विकास कुमार, प्रशांत मनराल, सुमित लोहनी, पीयूष रावत, भास्कर बावड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनीष जोशी के नेतृत्व में प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के 60 से 70 फीसदी छात्रों के परीक्षा परिणामों में गलत मार्किंग की गई है। इस दौरान आशु मेहरा, किशन ठाकुर, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आशाओं की कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम की ट्रेनिंग शुरू
Next: ग्रामीण के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाये

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.