Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता भंडारी की हत्या पर सांसद, विधायक व ब्लाक प्रमुखों ने जताया शोक, बैठक स्थगित
  • पौड़ी

अंकिता भंडारी की हत्या पर सांसद, विधायक व ब्लाक प्रमुखों ने जताया शोक, बैठक स्थगित

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित हो गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को देखते हुए गढ़वाल सांसद ने बैठक स्थगित कर दी। इस दौरान विकास भवन सभागार में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, समस्त ब्लाक प्रमुख व विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गढ़वाल सांसद ने कहा कि श्रीकोट गांव की बेटी अंकिता की हत्या से उत्तराखंड स्तब्ध है। कहा कि पौड़ी की बेटी की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए सरकार ने तत्परता के साथ कदम उठाए हैं। कहा कि जांच के लिए एसआईटी के गठन के साथ ही अन्य जरूरी कदम भी सरकार उठा रही है। मामले में राजस्व उपनिरीक्षक की लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। कहा कि मानको के खिलाफ रिजॉर्ट पाया जाता है, तो उसे ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। कहा बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन निरतंर रूप से मामले की जांच कर रही है। सीडीओ अपूर्वा पांडे ने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की आगामी तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, जयहरीखाल दीपक भंडारी, एकेश्वर नीरज पांथरी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड को लेकर पछुवादून, जौनसार बावर में गुस्सा
Next: अंकिता के हत्यारों को फाँसी देने को त्यूणी में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.