Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तोताघाटी में खाई में गिरी कार, दो घायल
  • पौड़ी

तोताघाटी में खाई में गिरी कार, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/04/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो दोस्त कार सवार दिल्ली निवासी एक युवक और गुरुग्राम की रहने वाली महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला और ऋषिकेश भेजा। दोनों केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह सवा छह बजे सूचना मिली कि सफेद पहाड़ बैंड के पास एक कार खाई में गिरकर गंगा नदी गिरी है। सूचना मिलते ही वह स्वयं, पुलिस चौकी बछेलीखाल की टीम और आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कार के पास अनीस (22) निवासी सिंघु विलेज, अलीपुर, दिल्ली घायल अवस्था में मिला। युवक ने बताया कि वह सुहानी (20) निवासी सेक्टर 51 गुरुग्राम, हरियाणा के साथ केदारनाथ दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार रात बारह बजे वह सोनप्रयाग से चले थे लेकिन मंगलवार सुबह तोताघाटी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। युवक कार से छिटककर जंगल में ही गिर गया था जबकि युवती कार में फंस गई और खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ टीम के इंचार्ज साहब सिंह ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाकर युवती को खोज निकाला। युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश और फिर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आश्वासन के बाद खत्म हुआ एनआईटी के छात्रों का धरना
Next: राशिफल 29 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.