Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियंत्रित होकर पलटी बस, घायल यात्रियों की हालत स्थिर
  • देहरादून

अनियंत्रित होकर पलटी बस, घायल यात्रियों की हालत स्थिर

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती बस दुर्घटना में गंभीर घायल 11 यात्रियों की हालत स्थिर बनी हुई है। जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार सुबह चार घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आए यात्रियों की बस गुरुवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में घायल कुछ यात्रियों को ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और अन्य 15 को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया था। घायलों में एक तीन साल की बच्ची, सात महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। ट्रॉमा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि घायलों में से 4 लोगों को सामान्य चोटें आईं थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज किए गए लोगों में बिन्दु, राजकुमारी, सूर्यकांत और सोमेश्वरी शामिल हैं। वहीं, ट्रॉमा विभागाध्यक्ष डॉ. कमर आजम ने बताया कि शेष 11 घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। सभी का ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। एक पुरुष यात्री की दोनों पसलियां फ्रैक्चर हैं। जबकि, दुर्घटना में एक महिला यात्री के पेट में तिल्ली फट गई थी। महिला का अति आधुनिक तकनीक एन्जियो एम्बुलाईजेशन विधि से उपचार किया गया। महिला का स्वास्थ्य अब स्थिर है। उन्होंने बताया कि एक अन्य पुरुष यात्री के गर्दन की हड्डी में चोट लगने से नस दब गई है। इस वजह से उसके हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। सभी घायल यात्रियों के शरीर के विभिन्न अंगों में फ्रैक्चर पाया गया है। इनमें तीन घायलों की सर्जरी की जा चुकी है। जबकि अन्य की सर्जरी की तैयारी है। एम्स निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने भी घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षा मंत्री राजनाथ को बताईं गोल्फ मैदान सहित रानीखेत की समस्याएं
Next: साल 2025 तक ड्रग्स फ्री होगा देवभूमि उत्तराखड, सीएम धामी ने तय किया लक्ष्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.